Bharat ka samanya parichay : भारत का सामान्य परिचय
भारत का भूगोल - indian geography - भारत का सामान्य परिचय
भारत का सामान्य परिचय
- भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा स्थान है।
- भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.42% है। जबकि संसार की 17.5% जनसंख्या भारत में निवास कर रही है।
- भारत की मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर पूर्वी गोलार्ध में 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तरी अक्षांशो तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर के मध्य है।
- कर्क रेखा भारत के लगभग बीचों बीच से होकर गुजरती हैं।ये भारत के 8 राज्यो से होकर गुजरती है। राजस्थान,गुजरात,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखंड,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा,मिजोरम etc.
- 82°30' पूर्वी देशांतर को भारत की प्रामाणिक मध्याह्न रेखा कहा जाता है।
- भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय में 5 घंटा 30 मिनट का अन्तर होता है।
- भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट (अंडमान निकोबार) है।
- भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिंदु इंदिरा कोल (जम्मू कश्मीर ) है।
- भारत का सुदूरस्थ पश्चिमी बिंदु गौर मोता (गुजरात) और सुदूरस्थ पूर्वी बिंदु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।
- बांग्लादेश की सीमा से लगे भारत के राज्य हैं - पश्चिम बंगाल,असम, मेघालय,त्रिपुरा, मिजोरम।
- भूटान की सीमा से लगे भारत की राज्य है - अरुणाचल प्रदेश ,असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
- भूटान को लैंड ऑफ थंडरवोल्ट भी कहा जाता है।
- पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य - जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, व गुजरात है।
- चीन को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य - जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम,तथा अरूणाचल प्रदेश है।
- भारत एवं पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण रेडक्लिफ रेखा द्वारा किया जाता है।
- डूरंड रेखा से वर्तमान पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य सीमा का निर्धारण होता है ।
- मैकमोहन रेखा से भारत एवं चीन के मध्य सीमा का निर्धारण होता है।
- पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारत श्री लंका से अलग होता है।
- सिक्किम राज्य की सीमा तीन राज्यों से - नेपाल,भूटान,चीन
- त्रिपुरा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है।
- भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः गोंडवाना लैंड का भाग था।

वार्तालाप में शामिल हों