"प्लेट टेक्टोनिक्स क्या है: क्यों है जानना जरूरी "

प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत - Plate tectonic theory - प्लेट क्या है

 प्लेट टेक्टोनिक्स क्या है

नमस्कार दोस्तो: स्वागत है हमारे ब्लॉग premanand study में दोस्तो मैं आपको बता देना चाहता हूं, प्लेट टेक्टोनिक्स के बारे में इस post में हम detail में अध्ययन करेंगे। आपसे गुजारिश है कि post को पूरा पढ़े ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके। "धन्यवाद"


प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत ( Plate Tectonic Theory )

सारांश 

पृथ्वी के स्थलीय दृढ़ भूखंड को प्लेट कहते है, इन  प्लेटो के स्वभाव तथा प्रवाह के अध्ययन को प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत कहते हैं।

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत का प्रादुर्भाव दो आधारों पर हुआ
 1. महाद्वीपीय प्रवाह संकल्पना 
2. सागर  तली के प्रसार

प्लेट शब्द का प्रथम प्रयोग J.T. विल्सन ने किया था यह कनाडा के रहने वाले थे एवं प्लेट विवर्तनिकी शब्द का प्रथम प्रयोग डब्लू जी मार्गन ने किया था जो संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले थे।
हैरी हेस ने 1960 में सागर नितल का प्रसरण सिद्धांत प्रस्तुत किया था। इसी का वैज्ञानिक व्याख्या W. J मार्गन ने किया तथा प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत कपटीपदक W. J मार्गन को माना गया, प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत के सहयोगी - ट्रूजो विल्सन, D. M मैकेंजी, R. L पार्कर आदि थे।

प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत 

यह सिद्धांत महाद्वीपीय प्रवाह, समुद्र तली प्रसारण, ध्रुवीय परिभ्रमण द्वीप चाप तथा महासागरीय कटक की गुत्थी सुलझाने में सहायक है प्लेट महाद्वीप एवं महासागर स्थल मंडलों से मिलकर बनती है यह दुर्बलता मंडल पर तैरती है जिसमें प्लेटो की औसत मोटाई 33 किलोमीटर मानी जाती है

महाद्वीप की मोटाई - 50km से 60 km
महासागरों की मोटाई - 5km से 10 km 

पृथ्वी पर प्लेटो की संख्या

  बड़ी प्लेट

1. इंडो आस्ट्रेलिया प्लेट
2. प्रशांत प्लेट
3. अफ्रीका प्लेट
4. उत्तरी अमेरिका प्लेट
5.दक्षिणी अमेरिका प्लेट
6. यूरेशियन प्लेट
7. अंटार्कतिक प्लेट

छोटी प्लेट

1.अरेबियन प्लेट
2.कैरेबियन प्लेट
3. स्कोशिया प्लेट
4. नाजका प्लेट
5.कोकोस प्लेट
6. फिलिपींस प्लेट

महासहरीय प्लेट किसे कहते है -

इसका भर अधिक होता है, क्योंकि यह बेसाल्ट से निर्मित होती है इस लिए राका घनत्व उच्च होता है। उदाहरण - प्रशांत महासागरीय प्लेट

महाद्वीपीय प्लेट किसे कहते हैं -

महाद्वीपीय प्लेटो का भार कम होता है ।क्योंकि यह ग्रेनाइट से निर्मित होती हैं।इनका घनत्व कम होता है। उदाहरण यूरेशिया प्लेट

इस post में कोई त्रुटि हो गईं हो तो इसका सुझाव हमारे comment box में जरूर दे । इसमें हम बेहतर सुधार करने के लिए तत्पर हैं। Thanks you 

 

NextGen Digital... Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...