what is japan famous for: जापान क्यों प्रसिद्ध है
what is japan famous for: जापान क्यों प्रसिद्ध है , what is japan known for
जापान के बारे में : ( about a japan )
जापान एशिया महाद्वीप का सबसे विकसित और औद्योगिक प्रदेश है। यह एशिया महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रशांत महासागर में चांपाकार रूप में फैला हुआ द्वीपीय देश है जिसके अंतर्गत छोटे बड़े अनेक द्वीप सम्मिलित है जिन्हें सामूहिक रूप से जापान द्वीप समूह कहा जाता है। इन द्वीपों में उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमशः होकैडो, होंशु , शिकाकू, और क्योशु द्वीप स्थित हैं जिनके अंतर्गत जापान का लगभग 99 प्रतिशत क्षेत्रफल आता है। जापान का विस्तार 30 डिग्री उत्तरी से 45 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 129 डिग्री पूर्वी से 146 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य है।
उच्चावच: ( relief )
जापान अनेक द्वीपों का समूह है जिसे जापान द्वीपसमूह के नाम से जाना जाता है। ये द्वीप चापाकार और उत्तर दक्षिण दिशा में फैले हुए है। जापान धरातलीय बनावट के दृष्टिकोण से एक पर्वतीय देश है।जिसके लगभग 86 प्रतिशत भाग पर पर्वत पर पर्वत श्रेणियों का विस्तार है और 16 प्रतिशत भाग ही समतल एवं मैदानी है।
जापान खनिज एवं शक्ति संसाधन ( miniral and power resources )
जापान में विविध प्रकार के खनिज पदार्थ पाये जाते है किंतु आर्थिक उपयोग की दृष्टि से उनकी उपलब्धता अत्यन्त सीमित तथा जापान जैसे उद्योग प्रधान देश के लिए अपर्याप्त है यहां खनिजों में विविधता मुख्यत यहां की जटिल भूगर्भिक संरचना के कारण है। जापान में लगभग दो दर्जन खनिजों का खनन किया जाता है
लौह अयस्क Iron ore:
जापान में लोहा अत्यल्प मात्रा में पाया जाता है और देश के लोहा इस्पात कारखानो के लिए लौह अयस्क विदेशों से आयात किया जाता है। 1995 तक यहां लगभग 10 हजार टन लौह अयस्क का उत्पादन होता था । जापान का लगभग 60 प्रतिशत लोहा उत्तरी - पूर्वी हांशू में स्थित कैमेशी क्षेत्र तथा सैनन

वार्तालाप में शामिल हों